हिंदी साहित्य की वेब पत्रिका -- Hindi Literature Web Magazine
Published on हिंदी साहित्य की वेब पत्रिका -- Hindi Literature Web Magazine (http://hindi.kalkion.com)

मुख पृष्ठ > देखिये बोलिविया की हिम्मत

देखिये बोलिविया की हिम्मत [1]

मंगलवार, 01/24/2012 - 20:34 — vishwa

दक्षिण अमैरिका में‌ एक ही देश है जहां मैक्डानल्ड, अपनी पूरी शक्ति लगाने के बाद भी, उपस्थित नहीं‌ है। २४ दिसंबर २०११ को बोलिविया ने उऩ्हें बिदा कर ही दिया।

मैक्डानल्ड या कोका कोला आदि बहुत सशक्त संस्थाएं हैं, इनके जाल दूर दूर तक फ़ैले रहते हैं।

बोलिविया की जनता ने 'फ़ास्ट फ़ूड' की संस्कृति का विरोध किया है। उऩ्होंने घोषणा की, “ भोजन को प्रेमे से, समर्पण के भाव से, एक विशेष शुद्धता से और उसे पकने के लिये पूरा आवश्यक समय देते हुए पकाना चाहिये।"

क्या हमारी जनता अपनी संस्कृति बचाने के लिये स्वयं ही जंक फ़ूड, जंक ड्रिंक, जंक डान्स, जंक म्यूज़िक का बहिष्कार करना चाहेगी‌ ? या तथाकथित आधुनिकता के भ्रम में उनके जाल में‌ फ़ँसी रहेगी ?

रचनाकार: 
विश्व मोहन तिवारी [2]
विषय: 
सामजिक [3]

Source URL: http://hindi.kalkion.com/news/537

Links:
[1] http://hindi.kalkion.com/news/537
[2] http://hindi.kalkion.com/author/53
[3] http://hindi.kalkion.com/category/blog/social