पिछ्ले दिनों मै, स-पत्नी सीबेट मे शरीक हुआ। वहाँ पुराने मित्र -- क्नोपिक्स के निर्माता क्लाज नापर तथा द लिनक्स फाउन्डेशन के निर्देशक जिम जेमलिन से भी मुलाकात हो गयी।
जिम को मेरा लिनक्स और माईक्रोसाफ्ट पेटेंट वाला महा-लेख अभी तक याद है। क्लाज ने तो लंच (बवेरियन) और डीनर (भारतीय) का न्योता दे डाला। हमने भी उन्हे जर्मनी के अपने निवास पर आमंत्रित कर डाला, जून मे उनका अगमन होगा। उनकी नेत्रहीन पत्नी को भारतीय भोजन बहुत पसंद है, जम कर खातिर दारी होगी। तब तक आप इन चित्रों का अनंद उठायें। अन्य चित्र देखने के लिये यहाँ क्लिक करें।
नोट: कटोंडा कल्किआन की सहयोगी साईट है।
