विज्ञान कथा प्रेमियों के लिये खुश खबरी - सरस्वती भुवन एजुकेशन सोसायटी. औरंगाबाद' तथा 'विज्ञान प्रसार, नई दिल्ली' के सहयोग से 'इंडियन एसोशिएशन आफ़ साइन्स फ़िक्शन स्टडीज़ (IASFS) वैल्लोर तमिलनाडु ' एक दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन कर रही है.
संगोष्ठी का विषय है - 'भारतीय साहित्य में विज्ञान कथा'
समय है - १४ और १५ नवंबर
स्थान है - औरंगाबाद
औरंगाबाद एक विश्वविख्यात पर्यटन स्थल है, जो कि एलोरा की मूर्तियों और अजंता के भित्तिचित्रों की प्राचीन गुफ़ाओं के लिये विशेषरूप से प्रसिद्ध है। यह दोनॊं दर्शनीय स्थल यूनॆस्को द्वारा घोषित 'विश्व विरासत' स्थल हैं. औरन्गाबाद रेल तथा विमान सेवाओं द्वारा अच्छी तरह पहुंचा जा सकता है.
इस समय औरंगाबाद का मॊसम १४ से २५ शतांश के भीतर सुहावना रहेगा।
पूरी जानकारी के लिये कृपया संगोष्ठी के संचालक डाक्टर वाई एच देशपान्डे से संपर्क करें-
ई मेल : yhdeshpande@yahoo.co.in: